पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने राज्य के औद्योगिक शहर लुधियाना के विकास के साथ स्वच्छता, सुरक्ष समेत सभी बुनियादी ढांचे के विकास पर फोकस करने की बात कही है। इस हफ्ते शुक्रवार को शहर की स्वच्छता के लिए 19 करोड़ की मशीनों को हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने एक हाई लेवल मीटिंग की। जिसमें सीएम ने लुधियाना में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। सीएम ने बैठक में अधिकारियों को तेजी के कार्य करने के निर्देश दिए और आश्वासन दिया की सरकार विकास कार्यों के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है।
मुख्यमंत्री भगवंत ने लुधियाना शहर को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त रखने के लिए 28.91 करोड़ रुपये की लागत से वृक्षारोपण की 46 प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की। जिसके तहत 14.18 करोड़ रुपए रुपए के 19 कार्य पहले ही पूरे किए जा चुके हैं। शेष आगामी दिनों में पूरा करने के प्रयास जारी हैं।

सीएम मान के मुताबिक, शहप में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, ऑल वेदर इनडोर स्विमिंग पूल, एलईडी स्ट्रीट लाइट, लुधियाना के लिए सतही जल आपूर्ति, बुद्ध दरिया का कायाकल्प, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और अन्य जैसी प्रमुख प्रोजेक्ट्स शहर में बड़े बदलाव लाएंगे।
बैठक में इसके अलावा भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत 72 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर चर्चा की। सीएम को अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत 930 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो चुका है। जबकि 219 करोड़ रुपये की परियोजनाओं काम पूरा किया जा चुका है।
सीएम को अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 549.10 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 161.90 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए निविदाएं आवंटित की जा चुकी हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
