निवेश के मामले में उत्तर प्रदेश के लोग अब बढ़ चढ़कर शेयर बाजार में अपनी भागीदारी कर रहे हैं। जिस तरह से पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में शेयर धारकों की संख्या बढ़ी है वह बताता है कि किस तरह से लोगों की रुचि शेयर में बढ़ी है।
अकेले लखनऊ और कानपुर की ही बात करें तो यहां रिकॉर्ड संख्या में शेयर धारक बढ़े हैं। प्रदेश में अगर सर्वाधिक निवेशकों की बात करें तो यह लखनऊ में हैं। यहां की भागीदारी तकरीबन 6.50 फीसदी है। वहीं कानपुर की बात करें तो यहां से तकरीबन 4.74 फीसदी लोग निवेश कर रहे हैं। बनारस, आगरा, प्रयागराज में 2-2 फीसदी, मेरठ, गोरखपुर में 1-1 फीसदी लोगों की शेयर बाजार में निवेश में है।

19 से 13 फरवरी तक निफ्टी ने जबरदस्त छलांग लगाई है। निफ्टी 22297 अंक को पार कर गया है। इसकी वजह से कानपुर के निवेशकों की झोली में महज पांच दिन में 1000 करोड़ रुपए आए हैं।
केश्री वेल्थ क्यूरेटर के को फाउंडर राजीव सिंह का कहना है कि प्रदेश में बदले माहौल ने निवेश को बढ़ाने का काम किया है। यही वजह है कि प्रदेश निवेश के मामले में देश में दूसरा सबसे बड़ा राज्य बन गया है। कई राज्यों को उत्तर प्रदेश ने पीछे छोड़ दिया है। अगर इसी रफ्तार से ग्रोथ हुई तो कुछ ही सालों में उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ देगा।


Click it and Unblock the Notifications