दुनिया में सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में पहले लखनऊ और कानपुर मैन्युफैक्चरिंग का हब थे, लेकिन यहां निर्माण क्षेत्र में काफी गिरावट देखने को मिली। 2017 में प्रदेश की कमान संभालने के बाद योगी सरकार ने एक बार फिर से बेहतर प्रशासन और नीति के जरिए ना सिर्फ लखनऊ, कानपुर बल्कि कई और शहरों को औद्योगिक इकाई के तौर पर ना सिर्फ विकसित किया बल्कि निवेशकों को अपनी ओर खींचा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में 200 करोड़ रुपए की लागत से कानपुर में को नए शहर के तौर पर विकसित करने के लिए बजट आवंटित किया। यहां लेदर उद्योग काफी लोकप्रिय था, लेकिन बढ़ती आबादी के चलते इस उद्योग को काफी नुकसान पहुंचा है। शहर के बोझ को कम करने के लिए योगी सरकार नई टाउनशिप को बढ़ावा दे रही है।

इसके साथ ही गोरखपुर और गाजियाबाद के बीच 12 नए शहर आ रहे हैं, सरकार 32 औद्योगिक टाउनशिप तैयार कर रही है जहां पर उत्तर प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग रहेंगे। सबसे बड़ा अर्बनाइजेशन प्रोजेक्ट अयोध्या में शुरू होने जा रहा है। यूपी सरकार का कहना है कि वह अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी के तौर पर विकसित करेगी।
अयोध्या को पैदल चलने वालों के लिए बेहतर शहर के तौर पर विकसित किया जाएगा। यहां हाल ही में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ है। राम लला को मंदिर में स्थापित किया गया, यहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भी उद्घाटन किया गया, जहां देश और दुनिया से पर्यटक पहुंच सकते हैं।
योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तर प्रदेश में बेहतर शहरीकरण की बात कही है। उन्होंने कहा कि बेहतर शहरीकरण की योजना से प्रदेश में आर्थिक विकास की रफ्तार को तेज किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत पांच ट्रिलियन ड़लर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है, जिसमे उत्तर प्रदेश अकेले 1 ट्रिलियन डॉलर का योगदान करेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications