ladli behna yojana: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए एक गुड न्यूज़ यानी अच्छी खबर सामने आई है। इस बार लाड़ली बहनों के बैंक खातों में पांच दिन पहले ही पैसा आ जाएगा। इससे पहले लाड़ली बहनों के बैंक खातों में यह पैसा 10 तारीख को आता था। लेकिन, इस बार ये राशि 10 अप्रैल की बजाए 5 अप्रैल को ही जारी कर दी जाएगी।
इस बात की जानकारी खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी है। सीएम यादव ने 31 मार्च को मंडला जिले के मवई में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, लाड़ली बहनों को भी हम लगातार पैसा दे रहे है। इस बार लाड़ली लक्ष्मी बहनों के खाते में पैसा 5 दिन पहले आएगा।

पहले यह पैसा 10 तारीखों को आता था, लेकिन इस बार 5 दिन पहले ही बहनों के खातों में पैसा आएगा। दरअसल, हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा त्यौहार होने के चलते प्रदेश की मोहन यादव सरकार करीब 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातें में 11वीं किस्त के तहत 1250 रुपए भेजेगी।
10 नहीं...5 को आएगी ladli behna yojana की किस्त
Ladli Behna Yojana के तहत हर महीने 10 तारीखो को लड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपए भेजे जाते है। लेकिन, इस बार लोकसभा चुनाव को देखते हुए लाड़ली बहनों के खातों में 10 अप्रैल की बजाए 5 अप्रैल को यह राशि भेजी जाएगी। इस संबंध में सीएम यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट भी किया है।
क्या है लाड़ली बहना योजना?
लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी। यह योजना प्रदेश की गरीब महिलाओं के लिए है। इस योजना के तहत विवाहित महिला जिसकी उम्र 60 वर्ष से कम है और मध्य प्रदेश निवासी हो, वे इसके लिए अप्लाई कर सकती हैं। इस योजना में पहले केवल विवाहित महिलाओं को रखा गया था और उन्हें 1000 रुपए देने का फैसाल लिया गया था।
5 अप्रैल को 11वीं किस्त होगी जारी
हालांकि, साल 2023 में रक्षाबंधन पर इस योजना की राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। अब तक इसकी 10 किस्तें जारी हो गई है और अब 5 अप्रैल को 11वीं किस्त जारी की जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications