ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कृषि ओडिशा-2024 का उद्घाटन किया। फिक्की के सहयोग से कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कृषि में अधिक महिलाओं की भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए सीएम पटनायक ने कहा कृषि और किसानों के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है
इसके साथ ही महिला कृषि उद्यमियों की अधिक भागीदारी का आह्वान किया।
कृषि विभाग के द्वारा आयोजित इस कृषि ओडिशा-2024 की इस वर्ष थीम 'कृषि में महिलाओं का जश्न' कृषि के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान का सम्मान करती है और इसका उद्देश्य बड़ी संख्या में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
सीएम ने कहा कृषि के क्षेत्र में महिलाओं के लिए अधिक अवसर हैं। इसके साथ ही सीएम ने कहा महिलाओं को मुख्यमंत्री उद्योग योजना, बाजरा मिशन, कॉफी मिशन और अन्य योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।
सीएम पटनायक ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं का सशक्तिकरण न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज को मजबूत बनाता है और यह उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति से महिलाओं को विकास का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर आधुनिक कृषि उपकरणों को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए 10 किसानों को पुरस्कृत किया।
इस कार्यक्रम में कृषि उद्योग भवन और इमेज के नये परिसर की आधारशिला भी मुख्यमंत्री ने रखी। ओडिशा की राजधानी के सिरीपुर में 113 करोड़ रुपये की लागत से IMAGE का स्थायी परिसर बनाया जा रहा है। यह राज्य में कृषि के विकास के लिए उत्कृष्टता केंद्र के रूप में काम करेगा। इसी तरह, नयापल्ली में 28 करोड़ रुपये की लागत से कृषि उद्योग भवन का निर्माण किया जाएगा।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications