Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को राज्य के सबसे बड़े खेल महाकुंभ खेदां वतन पंजाब दियां के दूसरे सीजन के औपचारिक समापन की घोषणा की। सीएम भगवंत मान ने कहा कि प्रदेश भर में आयोजित इन खेलों में साढ़े चार लाख से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि खेलों के दौरान राज्य स्तर पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले लगभग 11 हजार खिलाड़ियों के बैंक खातों में 8.30 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार ट्रांसफर किए गए हैं।

सीएन भगवंत मान ने सभी खिलाड़ियों को उनकी शानदार सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में राज्य का नाम रोशन करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष आठ आयु समूहों में 35 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
पहली बार खेलों में रग्बी, साइकिलिंग, घुड़सवारी, वुशू और शूटिंग वॉलीबॉल को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताएं अंडर 14, अंडर 17, अंडर 21, 21-30 वर्ष, 31-40 वर्ष, 41-55 वर्ष, 56-65 वर्ष और 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आयोजित की गईं।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि खिलाड़ियों को स्वर्ण के लिए 10 हजार रुपये, रजत के लिए 7000 रुपये और कांस्य पदक विजेताओं के लिए 5000 रुपये सहित 8.30 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ये खेल इस दिशा में सही कदम हैं, क्योंकि ये खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन खेलों से राज्य सरकार को खिलाड़ियों की ताकत और कमजोरियों की पहचान करने में भी मदद मिलेगी, जो भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें तैयार करने में फायदेमंद होगी।
यह भी पढ़ें- OPINION: भगवंत मान सरकार की सौगात से किसानों में खुशी, फसल बेचने के लिए अब नहीं होगी परेशानी
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications