Delhi News: दिल्ली सरकार ने पिछले 9 साल कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में मिलने वाली सरकारी सुविधाओं, चिकित्सा, परिवहन, शिक्षा के अलावा अन्य कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विकास देखा गया। गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत पर अपने 30 मिनट के भाषण में उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने इसका जिक्र भी किया। उन्होंने दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को लेकर कई बड़ी बातें कहीं।
दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत के मौके उप राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि दिल्ली की आर्थिक बुनियाद मजबूत रही है। राष्ट्रीय राजधानी की अर्थव्यवस्था की विकास दर संतोषजनक रही है। राष्ट्रीय स्तर पर सकल घरेलू उत्पाद में 7.2 फीसद की तुलना में 2022-23 में दिल्ली की अर्थव्यवस्था में 9.8 फीसद का विस्तार हुआ।

एलजी ने कहा कि वर्ष 2023-24 में 78,800 करोड रुपए बजट में से 43,700 करोड रुपए विभिन्न विकासात्मक योजनाओं, कार्यक्रमों और पूंजीगत परियोजनाओं के लागू करने में आवंटित किया गया। सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी दिल्ली की अर्थव्यवस्था में करीब 85 फीसद है।
एलजी ने कहा कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 15 नए सरकारी स्कूल खोले गए और 19 स्कूलों में विज्ञान स्ट्रीम की पढ़ाई शुरू की गई। दिल्ली खेल विश्वविद्यालय के काम शुरू होने और दिल्ली के 11 खिलाड़ियों द्वारा चीन में आयोजित एशियाई खेलों में 11 पदक जीतने की उपलब्धियां का भी उपराज्यपाल ने अपनी भाषण में जिक्र किया।
स्वास्थ्य के क्षेत्र का जिक्र करते हुए एलजी कहा कि 38 मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, 537 मोहल्ला क्लिनिक बनाये गए है। नए अस्पतालों में 12 हजार नए बेड जोड़े जाएंगे। दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी सबसे अधिक है सरकार ईमानदारी से जुड़े मजदूरों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।
परिवहन क्षेत्र के कार्यों के बारे में कहा कि डीटीसी में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या लगातार जोड़ी जा रहीं हैं. महिलाओं को हल्के मोटर वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार व्यापक प्रयास, वायु की गुणवत्ता मापने के लिए 40 एयर क्वालिटी मोनिटरिंग स्टेशन की स्थापना की गई है।
उपराज्यपाल ने बताया कि दिल्ली में कई अंडरपास, फ्लाईओवर, से संबंधित योजना का ज़िक्र उपराज्यपाल ने किया. सुरक्षा के मद्देनजर पूरी दिल्ली में 1,35,500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दिल्ली से वसई दारापुर में नजफगढ़ नाले पर पुल का निर्माण पूरा हो गया है। सराय काले खान से मयूर विहार तक बारापुला फेज तीन एलिवेटेड रोड और आश्रम फ्लाईओवर से डीएनडी फ्लाईओवर तक विस्तार का काम पूरा होने वाला है।
वहीं ऊर्जा क्षेत्र के कार्यों का जिक्र करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक फ्री बिजली, 201 से 400 तक यूनिट वालों को सब्सिडी मिल रही है। वर्ष 2023 में बिजली की अधिकतम मांग बढ़कर 7438 मेगावाट हो गई और इसे शून्य लोड शेडिंग के साथ सरकार ने सफलतापूर्वक पूरा किया।
उपराज्यपाल ने कहा कि सरकार ने 15 हजार नई पाइपलाइन बिछाई। चंद्रावल और वजीराबाद की वाटर ट्रीटमेंट प्लांट योजना पूरी होने वाली हैं। गर्मी के दिनों में भी 950 एमजीडी से अधिक पानी की आपूर्ति की गई। पिछले 8 वर्षों में दिल्ली में बिजली की दरें नहीं बढ़ाई गई।
वृद्धावस्था सहायता योजना के तहत 4.08 लाख को पेंशन दी गयी है। एक लाख से ज्यादा लोगों को विशेष आवश्यक पेंशन का भुगतान किया गया है। 3.50 लाख संकटग्रस्त महिलाओं को भी वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।


Click it and Unblock the Notifications