मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश में ना सिर्फ रिकॉर्ड निवेश के रास्ते खुले हैं बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं। प्रदेश में कई सेक्टर में निवेशकों ने निवेश की इच्छा जाहिर की है। अयोध्या के बाद काशी और मथुरा में भी निवेशकों ने बढ़-चढ़कर निवेश की इच्छा जाहिर की है।
काशी की बात करें तो यहां 19250 करोड़ रुपए के निवेश से 277 प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहे हैं। यहां शीर्ष 5 प्रोजेक्ट से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। भेजल यहां पर 500 करोड़ की लागत से रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर खोलने जा रहा है। यहां 225 लोगों को रोजगार मिलेगा।

रोमा बिल्डर्स और प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड 5 स्टार रिजॉर्ट, मेडिटेशन के साथ वेलनेस सेंटर, क्लब हाउस, हाउसिंग सोसाइटी जैसे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। इसमे 500 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा, जिसकी मदद से 300 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। वहीं गजाधर टेक्नोसिस एलएलपी हाउसिंग प्रोजेक्ट 350 करोड़ रुपए का निवेश करने जा रहा है। इसमे 300 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।
अंश निर्माण प्राइवेट लिमिटेड 275 करोड़ रुपए की लागत से रेजिडेंशियल ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट और कॉमर्शिलय मॉल की स्थापना करने जा रहा है। इसके जरिए 200 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। जेएस रेजिडेंस प्राइवेट लिमिटेड 250 करोड़ रुपए की लागत से होटल की स्थापना करने जा रहा है, इससे 500 लोगों को रोजगार मिलेगा।
भगवान कृष्ण की जन्मस्थली में भी रिकॉर्ड 16600 करोड़ रुफए के 415 प्रोजेक्ट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हाल ही में संपन्न हुई है। यहां शीर्ष 5 प्रोजक्ट के जरिए 11 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इन तमाम प्रोजेक्ट के जरिए ना सिर्फ यहां विकास की रफ्तार बढ़ेगी बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार आसानी से मिल सकेगा। आने वाले समय में इन प्रोजेक्ट के अलावा भी और प्रोजेक्ट्स के लिए निवेशक अपनी इच्छा जाहिर कर सकते हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
