Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन धनबाद जिले के नागरिकों को बेशकीमती तोहफा देने जा रहे हैं। इसके तहत इसके तहत गोविंदपुर और तोपचांची प्रखंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य धनबाद में ग्रामीण चिकित्सकीय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। इसके लिए राशि का आवंटन कर दिया गया है। दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने में तीन करोड़ रुपये लगेंगे। इससे गांववालों को आने वाले समय में बहुत सहूलियत होगी।

चंपई सोरेन सरकार की तरफ से धनबाद में ग्रामीण चिकित्सकीय व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर कई काकार्य म शुरू किए जा रहे हैं। इसके तहत गोविंदपुर और तोपचांची प्रखंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन के डीएमएफटी फंड के तहत 3 करोड़ रुपए आवंटित कर दिए हैं।
इस संबंध में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल ले इसके लिए निविदा भी निकली है। निविदा की आखरी तिथि 21 फरवरी निर्धारित की गई है। लंबे वक़्त से इन इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की कमी देखी जा रही थी। ग्रामीणों की मांग पर यहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं। दोनों ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 3 करोड़ रुपए में तैयार किये जाएंगे। इन इलाकों में चिकित्सकीय सुविधा बेहतर नहीं होने की वजह से मरीज को 10 से 15 किलोमीटर जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है। ऐसे में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिविल सर्जन डॉ सीबी प्रतापन का कहना है कि इन दोनों जगह पर कम्युनिटी हेल्थ अफसर की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में जननी शिशु सुरक्षा योजना, परिवार नियोजन, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, टीबी उन्मूलन अभियान समेत कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें Jharkhand: सीएम चंपई सोरेन कैबिनेट में आएगा एमएसएमई पॉलिसी पर प्रस्ताव, लिए जायेंगे अहम फैसले
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications