Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ में शनिवार को 49 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से 48 योजनाओं का उद्घाटन एवं 98 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से 124 योजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम ने कार्यक्रम के दौरान लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। इसके अलावा डीएमएफटी के तहत स्वास्थ्य में 67, श्रम नियोजन में 23 एवं 2 अन्य मिलाकर कुल 92 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपा।

सीएम सोरेन ने घोषणा करते हुए कहा कि गोला को डिग्री कॉलेज का उपहार मिलेगा। जल्द कॉलेज के निर्माण हेतु आधारशिला रखी जाएगी। रामगढ़ में आवागमन को बेहतर करने के उदेश्य से 250 करोड़ की लागत से 400 किलोमीटर ग्रामीण सड़क एवं 450 करोड़ की लागत से 250 किलोमीटर उच्च स्तरीय पथ का निर्माण हो रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बाल प्रेम देखने को मिला। कार्यक्रम समाप्ति के बाद जब जाने लगे तब उनकी नजर गोला के यूएसएच बरियातु स्कूल में पढ़ाई कर रही अफसाना एवं राखी पर पड़ी, दोनों मुख्यमंत्री की तस्वीर को थामे थी। मुख्यमंत्री सीधे उन बच्चियों के पास गए और बातचीत की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में सरकारी, गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अलावा स्वरोजगार के लिए काम किया जा रहा है। लगातार नियुक्ति निकाली जा रही है। प्रदेश के युवाओं को नौकरी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि रामगढ़ जिले का पतरातू प्रखंड पर्यटन स्थल है, यहां के युवा दर्शनीय स्थल में स्वरोजगार के लिए रोजगार सृजन योजना का लाभ लेकर आर्थिक स्वावलंबन की ओर आगे बढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें झारखंड: धनबाद में 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम में सीएम हेमंत ने की शिरकत
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
