Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार जनता के बीच जाकर उन्हें विकासकार्यों की सौगात दे रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को चतरा के सिमरिया प्रखंड में को आयोजित 'आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार' कार्यक्रम में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बादल पत्रलेख व बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद के साथ शिरकत की। सीएम हेमंत सोरेन ने इस शिविर में 470 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन तथा परिसंपत्तियों का वितरण किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रखंड व जिला मुख्यालय से बिचौलियावाद समाप्त करने के लिए सरकार ने 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया है। सीएम सोरेन ने बताया कि चतरा में आयोजित शिविर में अबतक एक लाख 73 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
वही 650 करोड़ रूपए की लागत से 800 किलोमीटर ग्रामीण सड़क एवं 225 करोड़ रूपए की लागत से 115 किलोमीटर उच्च स्तरीय पथ का निर्माण कार्य हो रहा है। जल्द सड़कें बनकर तैयार हो जाएंगी, जिससे चतरावासियों को आवागमन में सुविधा होगी
मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन ने 132 करोड़ रूपए की कुल 161 योजनाओं का शिलान्यास एवं 119 करोड़ रूपए की कुल 241 योजनाओं का उद्घाटन किया।एक लाख 13 हजार से अधिक लाभुकों के बीच ₹221 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण हुआ।
यह भी पढ़ें Jharkhand: 29 अगस्त को होंगे हेमंत सोरेन सरकार के 4 वर्ष पूरे, 13 योजनाओं के आवेदकों को मिलेगी सौगात
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
