Jharkhand: झारखंड में आइटीआई सर्टिफिकेट को मैट्रिक, इंटर के बराबर मान्यता दी जायेगी। श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस आशय का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस प्रस्ताव के अनुरूप 10वीं से पूर्व और 10वीं के बाद आइटीआई में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों के 10वीं और 12वीं की भाषा विषय की परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से ली जायेगी।

राज्य के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में देश के कई राज्यों के प्रावधान का अध्ययन किया गया है। देश के कई राज्यों में आइटीआई के सर्टिफिकेट को 10वीं और 12वीं के समकक्ष मान्यता दी गयी है। विभाग ने गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, बिहार के नियमावली की स्टडी की है। बिहार में भी हिंदी, अंग्रेजी की परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से ली जाती है।
झारखंड सरकार ने भी बिहार के तर्ज पर सर्टिफिकेट को मान्यता देने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल मैट्रिक और इंटर के परीक्षा के साथ आइटीआआई के विद्यार्थियों का भी परीक्षा फॉर्म जमा करेगा। मैट्रिक, इंटर के परीक्षार्थियों के साथ आइटीआई में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के भी हिंदी अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
ज्ञात हो कि आइटीआई की परीक्षा डायरेक्ट्रेट जेनरल ऑफ ट्रेनिंग (डीजीटी) द्वारा ली जाती है। डीजीटी की तरफ से आइटीआी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के संबंधित ट्रेड की परीक्षा ली जाती है, लेकिन भाषा की परीक्षा नहीं ली जाती है। सर्टिफिकेट की समकक्षता को लेकर तैयार प्रस्ताव के मुताबिक डीजीटी द्वारा ट्रेड से संबंधित विषय की परीक्षा ली जायेगी और भाषा की परीक्षा जैक द्वारा ली जायेगी। इस प्रकार दोनों को मिलाकर विद्यार्थी प्रमाण पत्र दिया जायेगा।
यह भी पढ़ें Jharkhand News: झारखंड में बनेंगे 6 कॉरिडोर, कनेक्टिविटी होगी बेहतर
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
