झारखंड में हर किसी को घर देने के लिए प्रदेश की चंपई सोरेन सरकार लगातार बड़ा कदम उठा रही है। अगले तीन साल में सरकार ने हर किसी को अपना पक्का मकान देने का संकल्प लिया है।
सरकार का यह संकल्प है कि अगले तीन साल में कोई भी झुग्गी-झोपड़ी, टूटे-फूटे और जर्जर घर में ना रहे। इसकी जगह सरकार लोगों को तीन कमरे का पक्का मकान देने के लिए योजना बना रही है। अहम बाद यह है कि सरकार अपने बल बूते पर लोगों को पक्का मकान देने की कोशिश में जुटी है।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेने ने मंगलवार को दुमका जिले के जामा प्रखंड में कमार दुधानी में आयोजित कार्यक्रम में पबोलते हुए कहा कि अबुआ आवास योजना के तहत अगर कोई भी गलत तरह से घर लेता है तो इसमे शामिल अधिकारी, कर्मचारी, बिचौलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस योजना के तहत गरीब और जरूरत मंद लोगों को जो आवासविहीन हैं उन्हें पक्का घर दिया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस पूरी योजना को पारदर्शी तरीके से क्रियांन्वित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। बिना भेदभाव के लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाए। लोगों को पूरे सम्मान के साथ उनका हक दिलाया जाए। इसमे किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अब 100 यूनिट की जगह 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने जा रही है। इससे 30 लाख उपभोक्ताओं को लाभ होगा। पहले सरकार 21 लाख उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही थी। , लेकिन अब वंचित टोलों में बिजली पहुंचाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
