झारखंड सरकार नए वर्ष में सरकारी स्कूलों में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी लैब की सुविधा मुहैया कराएगी। प्रदेश के 1821 विद्यालयों में इस लैब को स्थापित किया जाएगा। इसके लिए अप्रैल 2024 तक का लक्ष्य रखा गया है।
वित्त वर्ष 2023-24 में 1821 स्कूलों में से 1274 स्कूल प्राथमिक विद्यालय हैं और 43 प्राथमिक विद्यालय हैं। प्रारंभिक विद्यालयों में 221 और 283 माध्यमिक विद्यालयों में आईसीटी की प्रयोगशाला स्थापित की जाएंगी।

जिन स्कूलों में आईसीटी लैब को स्थापित किया जाएगा, वहां इंटरनेट की भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। लैब के लिए निविदा प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। पिछले सत्र में भी आवंटित लैब के लिए कंपनी को कार्य सौंप दिया गया है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।
प्रदेश में 36.6 स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा है, जोकि प्रदेश में तकरीबन 36.6 फीसदी है। रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेट की सुविधा आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास में उपलब्ध है। प्रदेश में कुल 35443 स्कूल हैं, जिसमे से 2976 स्कूलों में इंटरनेट की कनेक्टिविटी है। इसके लिए प्रति स्कूल 6.4 लाख रुपए और गैर आवर्ति राशि और प्रति स्कूल 2.4 लाख रुपए की राशि आवंटित की गई है।
स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है। स्कूलों में हो रही दिक्कतों को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में स्कूलों में खाली पड़े पदों को भी भरने की कोशिश की जा रही है। रांची में 184 आईसीटी लैब हैं, जिसमे से 20 स्कूलों में मैनपॉवर की कमी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
