झारखंड में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली प्रदेश सरकार लगातार उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अहम कदम उठा रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने पेप्सिको कंपनी के लिए बाटलिंग करने वाली कंपनी के साथ बड़ा करार किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस करार की जानकारी दी गई है। इसमे कहा गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में उद्योग विभाग और पेप्सिको की बाटलिंग कंपनी वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के बीच एमओयू संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओऱ से कहा गया है कि यह करार 456 करोड़ रुपए का है। इस एमओयू के तहत वरुण बेवरेजेस लिमिटेड 456 करोड़ रुपए निवेश करेगी । रामगढ़ के पतरातू में पेप्सी, सेवेन अप, माउंटेन ड्यू, मिरिंडा, ट्रापिकाना फ्रूट जूस, एक्वाफिना पानी आदि का उत्पादन होगा। साथ ही, मिल्क बेस्ड ड्रिंक, वैल्यु एडेड डेयरी प्रोडक्ट एवं ड्रिंक के लिए बोतल का उत्पादन किया जाएगा।

बता दें कि प्रदेश में उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने नई उद्योग नीति बनाई है। ताकि प्रदेश में उद्योग स्थापित करने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो। पिछले कुछ महीनों में कई कंपनियों ने अपने उद्योग का विस्तार प्रदेश में किया है। इन उद्योग संस्थानों में तकरीबन 75 फीसदी नौकरियां स्थानीय लोगों को मिली है। इसकी बड़ी वजह प्रदेश सरकार की विसेष नीति है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेशकों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। बेहतर माहौल के साथ सुरक्षा भी मुहैया कराई जा रही है। वरुण बेवरेजेस लिमिटेड की बात करें तो यह भारतीय कंपनी है, जोकि पेप्सिको की बाटलिंग कंपनी के नाम से जानी जाती है। यह अलग-अलग पेय पदार्थों का उत्पादन और बोतलों की मैन्युफैक्चरिंग करती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
