झारखंड सरकार ने प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, उत्पादन को लेकर सख्त रुख अख्तियार किया है। प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री और एमआरपी से अधिक दाम पर बिक्री के खिलाफ उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग काफी सक्रिय हो गया है। सभी जिलों में तैनात सहायक आयुक्त उत्पाद, एसएसपी, एसपी को निर्देश दिया गया है कि अवैध शराब के धंधे को रोकने के लिए सक्रिय रूप से कार्रवाई करें।
दरअसल सरकार किसी भी तरह की अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाकर प्रदेश के राजस्व में बढ़ोत्तरी पर जोर दे रही है। सरकार चाहती है कि लोगों तक गुणवत्तापूर्ण शराब ही पहुंचे जिससे प्रदेश सरकार के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी।

आयुक्त उत्पाद ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी से अनुरोध किया है कि लोकसभा चुनाव, होली आदि को देखते हुए अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जाए। बता दें कि अगले माह होली है और चालू वित्त वर्ष 2023-24 भी खत्म होने वाला है।
उत्पाद विभाग की ओर से सभी जिलों के एसपी से अनुरोध किया गया है कि वह थानावार उत्पाद छापेमारी दल गठित करें और हाईवे के किनारे होटल, ढाबे आदि जगह पर बिकने वाली अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए छापेमारी करें।
सभी जिलों को जो आदेश जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि बिहार के आयुक्त उत्पाद के साथ ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी हुई है। बिहार से सटे इलाकों में भी छापेमारी की बात कही गई है। अतिरिक्त बिहार सीमा से दस किलोमीटर के क्षेत्र में खुतरा दुकानों पर होने वाली बिक्री की भी सर्वेक्षण किया जाएगा। बता दें कि 19 फरवरी को चुनाव आयोग की समिति बिहार के पदाधिकारियों के साथ भी अहम बैठक इस संबंध में होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
