बंजर जमीन पर कांटा रहित कैक्टस की खेती करने का मौका सरकार मौका किसानों को दे रही है। सरकार का उद्देश्या काटा रहित कैक्टस की खेती के जरिए किसानों की आय को बढ़ाना है। इस दिशा में झारखंड में तेजी से कार्य हो रहा है।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के वाटर शेड कोपोंनेंट के तहत संचालित वाटर शेड परियोजनाओं में बिना काटे वाला कैक्टस की खेती को बढ़ावा देने के लिए यह किया जा रहा है। कांटारिहत कैक्टस की खेती के जरिए ग्रामीण किसानों की आय को बढ़ाने ग्रामीण विकास विभाग का उद्देश्य है।
किसान अपनी परंपरागत खेती करते हुए अपने बंजर जमीन पर कांटारहित कैक्टस की खेती कर सकते है। एक तरफ जहां उनकी बंजर जमीन उपयोग में आ सकेगी साथ ही किसानाें को इससे लंबे समय पर अच्छी आय प्राप्त करने का एक बेहतर जरिया तैयार हो सकता है।
झारखंड वाटरशेड मिशन के तहत कैक्टस की खेती के जरिए झारखंड की 68 फीसदी बंजर जमीन को फिर से खेती के लायक बनाया जाएगा।
किसानों को इसके लिए सरकार को केवल कांटा राहित कैक्टस की खेती के लिए अपनी ऐसी जमीन देनी होगी जिस पर कोई सिंचाई करने का साधन नहीं है या बंजर हो चुकी हैं या बंजर पड़ी है। राज्य सरकार का ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बंजर जमीन में कैक्टस की खेती के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जाएंगी। केवल किसानों को कैक्टस की खेती की देखभाल करनी होगी।
अब सवाल उठता है कि बिना कांटे वाले कैक्टस की खेती से कैसे आमदनी होगी, तो बता दें इससे ऑर्गेनिक खाद के अलावा पशु चारा, खाद्य पदार्थ , बॉयो फ्यूल और कृत्रिम चमड़ा जैसी कई चीजें बनाई जाती है। जिस कारण इसकी बाजार में डिमांड है।कैक्टस के लिए किसानों को ग्रामीण विकास विभाग बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा। इतना ही नहीं कम लागत और कम पानी, कम देखभाल में बिना कांटे वाले कैक्टस की खेती की जा सकती है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications