झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगतार राज्य के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू कर चुकेहैं। वहीं अब सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य को एक नए विश्वविद्यालय और स्कूल प्रोजेक्ट की सौगात दी है। सीएम सोरेन ने इटकी स्थित ठाकुरगांव में अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी और स्कूल प्रोजेक्ट का अनावरण किया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को रांची में 5,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले निजी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 25 किमी दूर रांची के इटकी ब्लॉक में 146 एकड़ की जमीन पर बनाया जाएगा।
सीएम हेमंत सोरेन ने बताया कि 5 हजार करोड़ की लागत से इस प्रोजेक्ट का विभिन्न चरणों में निर्माण होगा। यहां 500 बेड का अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और स्कूल बनेगा। वर्ष 2026 तक यहां पढ़ाई शुरू होगी। इसकी रोशनी दूर तलक कमजोर से कमजोर परिवार तक फाऊंडेशन की सहायता से पहुंचाने का कार्य करेंगे।
झारखंड की राजधानी में आयोजित इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए विप्रो के संस्थापक अध्यक्ष प्रेमजी से बातचीत की और सीएम सोरेन ने उन्हें झारखंड आने का निमंत्रण दिया।
प्रेमजी ने प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार के समर्थन के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि यह देश के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों में से एक होगा।
इस कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए सीएम सोरेन ने कहा वर्तमान समय में फाउंडेशन का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय परिसर बेंगलुरु में है, जो 110 एकड़ में फैला हुआ है। रांची का परिसर उससे भी बड़ा होगा क्योंकि हमने परियोजना के लिए 146 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है।
सोरेन ने कहा कि प्रोजेक्ट में चरणों में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और यह 2026 में काम करना शुरू कर देगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
