झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकारी कर्मचारियों नए साल के पहले महीने में ही बड़ा तोहफा दिया है। सीएम सोरेन ने सरकारी कर्मचारियों को मकान खरीदने के लिए वाले होम लोन की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 60 लाख रुपये कर दी है। झारखंड कैबिनेट की हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। इसके अलावा अन्य कई प्रस्तावों पर झारखंड की सोरेन कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।

बैठक में सरकारी कर्मचारियों को मकान निर्माण के लिए बिना जमीन गिरवी रखे 60 लाख रुपये तक का ऋण देने को मंजूरी दी गयी। झारखंड सरकार अब अपने कर्मचारियों को 60 लाख रुपये तक का हाउसिंग लोन देगी. लोन पर ब्याज दर 7.5 फीसदी होगी।
अभी तक कर्मचारियों को अधिकतम 30 लाख रुपये का हाउसिंग लोन मिल सकता था। सरकार के इस प्रस्तावित फैसले से राज्य के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा होगा अपना घर बनाने के साथ-साथ घर की मरम्मत और विस्तार के लिए कर्मचारियों को अग्रिम ऋण देने की भी व्यवस्था की जाएगी।
सबसे बड़ी राहत यह है कि अब लोन के बदले किसी भी तरह की संपत्ति को बंधक रखने का प्रावधान भी खत्म हो जाएगा। झारखंड में सीएनटी और एसपीटी (छोटानागपुर-संथाल परना टेनेंसी एक्ट) के प्रावधानों के कारण एसटी-एससी वर्ग के कर्मचारियों को लोन मिलने में दिक्कत हो रही थी।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications