Palamu Pipeline Irrigation Scheme: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शनिवार को लगभग 456.6 करोड़ की लागत की पलामू पाइपलाइन सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। सीएम बनने के बाद पहली बाद पलामू पहुंच सीएम चंपई का लोगों ने भव्य स्वागत किया।

पलामू के मेदिनीनगर स्थित शिवाजी मैदान में आयेाजित इस कार्यक्रम में सीएम चंपई सोरेन ने पलामू पाइपलाइन सिंचाई योजना का शिलान्यास करते हुए कहा कि ये योजना पलामू वासियों को सुखाड़ से राहत देने का एक अच्छी पहल है।
सीएम चंपई ने कहा ये पाइपलाइन परियोजना दो पैकेज बनकर तैयार होगी जिसमें पहले पैकेज में नॉर्थ कोयल से 18गांव लाभान्वित होंगे. वहीं कोयल नदी औरंगाबाद नदी से कुल 35 गांव लाभान्वित होंगे। दूसरे पैकेज में सोन नदी से कुल 44 गांव लाभान्वित होंगे।
इस योजना से कुल मिलाकर 11 प्रखंडों लगभग 96 गांव इससे लाभान्वित होंगे। सीएम ने दावा किया कि इस योजना से सभी जगह का वॉटर लेवल बेहतर होगा। जिससे पलामूवासियों को काफी राहत मिलेगी।
सीएम ने कहा पलामू में अक्सर समय पर वर्षा नहीं होने या कम बारिश के कारण सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न होती रही है। सरकार की सोच है कि पलामू पूर्ण रूप से हरा-भरा रहे। इस निमित्त एक ऐतिहासिक सिंचाई योजना शुरू की जा रही है।
बता दें झारखंड की करोड़ों की लागत वाली यह योजना से विशेष तौर पर किसानों को लाभ मिलेगा। इस योजना से पलामू के किसानों के खेत हरियाली से लहलाएंगे। मवेशियों को पानी मिलेगा और पलामू के लोगों को पीने के पानी की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी।
सीएम चंपई ने कहा इस योजना के चलते पलामूवासियों को अब सुखाड़ की दंश झेलना नहीं पड़ेगा और काफी राहत मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
