Jharkhand Budget: सीएम हेमंत बोले- 2024-25 के बजट में इन्फ्रा, कृषि, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य पर होगा फोकस
झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अगले वित्तीय वर्ष में पेश किए जाने वाले बजट की तैयारियों को लेकर सचिवालय का जायजा लिया। सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के बजट की तैयारियों की समीझाा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सीएम सोरेन ने कहा आगामी बजट में राज्य के गांव, कृषि, किसान और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

सीएम हेमंत सोरेन ने बुनियादी ढांचे, शिक्षा, खेल, उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली, जल आपूर्ति, सड़क, आवास और सामाजिक सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया।
वित्तीय वर्ष के लिए तैयार किए जा रहे बजट की तैयारियों संबंधी बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।' सीएम ने कहा कि सभी लोगों की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए एक बेहतर बजट तैयार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही सीएम हेमंत सोरेन ने कहा राज्य के गरीबों का कल्याण हमारी सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
बजट संबंधी इस बैठक में राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर ओरांव, मुख्य सचिव एल खियांग्ते और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।


Click it and Unblock the Notifications