Jharkhand: चंपई सोरेन की सरकार ने झारखंड के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। चंपई सरकार ने अधिकारियों के साथ बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए हर माह 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। इससे पहले प्रदेश में हर माह 100 यूनिट मुफ्त बिजली लोगों को दी जाती थी। 5 फरवरी को झारखंड की चंपई सरकार ने सदन में बहुमत साबित किया था।

झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा है कि बिजली सब्सिडी में जल्द बढ़ोतरी की जाएगी। बिजली उपभोक्ताओं को अब 100 यूनिट के स्थान पर 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने के साथ ही सभी वंचित टोलों में बिजली पहुंचाई जाएगी। इस बारे में ऊर्जा विभाग को प्रस्ताव तैयार करने का उन्होंने निर्देश दिया है।
सीएम चंपई सोरन बुधवार को झारखंड मंत्रालय में वित्तीय वर्ष 2023-24 के राजस्व प्राप्ति और व्यय को लेकर मुख्य सचिव एल खियांग्ते एवं विकास आयुक्त अविनाश कुमार सहित विभिन्न विभागीय प्रमुखों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों के बजटीय प्रावधान और वास्तविक प्राप्ति और खर्च की जानकारी ली।
सीएम चंपई सोरन ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं । सीएम ने सभी विभागों को विभिन्न योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी तमाम योजनाओं को समय पर पूरा करें, स्वीकृत योजनाओं का कार्य जल्द शुरू करें और लंबित योजनाओं को पूर्ण करें। इस मीटिंग में मुख्य सचिव एल खियांग्ते, विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव राजीव अरुण एक्का, सीएम के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे और विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें झारखंड सरकार ने ली जनजाति परिवारों की सुध, शुरू की आदिम जनजाति डाकिया खाद्यान्न योजना
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
