झारखंड सरकार में बीते चार सालों में बागवानी के जरिए कुल 1,27,381 परिवारों को लाभान्वित किया गया। ये जानकारी शुक्रवार को हुई विभाग की एक बैठक में अधिकारियों ने दी।

झारखंड के ग्रामीण विकास सचिव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को बताया झारखंड में बीते चार सालों 1,31,850 एकड़ भूमि पर बागवानी के लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके तहत 1,10,665 एकड़ भूमि पर बागवानी जिसमें 1,20,57,626 फलदार पौधे और 50,14,869 इमारती पौधे के जरिए अब तक कुल 1,27,381 परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है।
झारखंड के ग्रामीण विकास सचिव चंद्रशेखर ने बताया बिरसा हरिसत ग्राम योजना के तहत ग्रामीणों की आय में बढ़ोत्तरी करने के उद्देश्य से बीते चार सालों में झारखंड में कुल 1,31,850 एकड़ भूमि पर बागवानी के लक्ष्य रखा गया था। जिसके तहत 1,10,665 एकड़ भूमि पर बागवानी के जरिए अब तक 1,27,381 परिवारों को लाभान्वित किया गया है।
इसके अलावा उन्होंने बताया नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना के अंतर्गत बीते चार सालों में जल संचयन एवं मृदा संरक्षण के उद्देश्य से पूरे राज्य में अब तक कुल 5,84,511 योजनाओं को पूर्ण किया गया है तथा वर्तमान वित्तीय साल में कुल 1,10,903 योजनाओं पर कार्य जारी है।
विभाग के सचिव चंद्रशेखर ने बताया राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत झारखंड में 2.89 लाख सखी मंडलों का गठन किया जा चुका है। जिसमें 32.94 लाख परिवारों को जोड़ा जा चुका है। पिछले चार सालों में 1.18 लाख सखी मंडलों का गठन करके इससे 15.29 लाख परिवारों को जोड़ा गया। उन्होंने बताया इसके तहत अब तक 5 लाख से अधिक स्त्री किसानों को लखपति बनाया जा चुका है।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications