Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि जशपुर सिकलसेल मुक्त जिला बनेगा। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को इस रोग से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। गौरतलब है कि जशपुर जिले में इस रोग के रोकथाम के लिए शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग की जा रही है।

जिला प्रशासन की पहल पर इस रोग से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए है। मरीजों की भर्ती उपचार व्यवस्था के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर रक्त की भी व्यवस्था जिला अस्पताल में की गई है, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके।
इस मौके पर जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में सिकलसेल के इलाज के लिए की जा रही व्यवस्था के संबंध में पॉवर पांइट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में सिकलसेल के वालेन्टियर सिकलसेल के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे है।
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री द्वारा 01 जुलाई 2023 को सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत 0-40 वर्ष आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों की सिकल सेल स्क्रीनिंग किया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिले में 0-40 वर्ष आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों के सिकलसेल स्क्रीनिंग हेतु वृहद जांच अभियान चलाया जा रहा है। सिकलसेल जांच हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं हितग्राहियों के मोबिलाईजेशन के लिये पंचायत विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। शत् प्रतिशत सिकलसेल परीक्षण कराने वाले ग्राम जामपानी, बरपानी, चांपाटोली के सरपंच को 28 दिसम्बर 2023 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित किया गया है।
यह भी पढ़ें शिक्षा का विकास में अहम रोल, सरकार आदिवासी विकास के लिए कर रही बड़े प्रयास: सीएम विष्णुदेव साय
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
