उत्तर प्रदेश सरकार ने जल निगम ग्रामीण के हजारों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। इन कर्मचारियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के चलते सरकार उन्हें यह तोहफा देने जा रही है। इन कर्मचारियों की सैलरी में सरकार बढ़ोत्तरी करने जा रही है। इन कर्मचारियोंके महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी गई है।
पहले इन कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 196 फीसदी था, जिसे बढ़ाकर 200 फीसदी कर दिया गया है। जिसके बाद कर्मचारियों को अब बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। सरकार के इस फैसले के बाद जल निगम ग्रामीण के बजट में तकरीबन छह करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इसका कुल 3265 कर्मचारियों और 7596 पेंशनरों को इस बढ़ोत्तरी का लाभ मिलेगा। कर्मचारियों को एक मार्च से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।

जल निगम ग्रामीण की बोर्ड की बैठक बुधवार को हुई थी, जिसमे बोर्ड के अध्यक्ष प्रमुख सचिव नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अनुराग श्रीवास्त, जल निगम ग्रामीण के एमडी डॉक्टर बलकार सिंह, बोर्ड के सदस्य बृजराज यादव, राजेश प्रजापति, अरुण कुमार भी मौजूद थे। बैठक में चर्चा के बाद चार फीसदी डीए बढ़ोत्तरी का फैसला लिया गया है।
बोर्ड के फैसले के बाद कर्मचारियों के बढ़े हुए वेतन की बात करें तो अगर किसी कर्मचारी को 25 हजार रुपए सैलरी मिलती है तो उसमे चार फीसदी डीए की बढ़ोत्तरी होगी, जिसके बाद एक हजार रुपए की सैलरी बढ़ जाएगी। ऐसे में 3265 कर्मचारियों और 7596 पेंशनर्स को बढ़ी हुई सैलरी का लाभ मिलेगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications