उत्तर प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने
यीडा, यूपीडा और यूपीसीडी के औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार के लिए बड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार ने औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार के लिए 2940 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
प्रदेश सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तारीकरण और नए औद्योगिक क्षेत्रों के लिए वर्ष 2023-2024 में ₹8,000 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसमें अभी तक कुल ₹7,042.67 करोड़ मंजूर किए जा चुके हैं। औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तारीकरण और नए औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार होने से बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा।

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि यीडा, यूपीडा, यूपीसीडा के औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार के लिए 2940 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए कुल 8000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिसमे से 7042.67 करोड़ रुपए मंजूर किए जा चुके हैं। प्रदेश सरकार की नीतियों ने उद्यमियों को प्रदेश की ओर से आकर्षित किया है। इसी के परिणामस्वरूप फरवरी 2023 में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 33.50 लाख करोड़ रुफए का निवेश प्राप्त हुआ था।
औद्योगिक क्षेत्र के विस्तारीकरण और नए औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार योजना के लिए सरकार ने 3000 करोड़ रुपए बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण को भूमि अधिग्रहण के लिए दिया जा चुका है। एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानि युपीडा को 1000 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को 1500 करोड़ रुपए और राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण को 440 करोड़ रुपए विस्तार के लिए दिए जाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
