90 प्रतिशत आबादी को कैशलेस मेडिकल सुविधा, 1 करोड़ 10 लाख परिवार BSKY के तहत होंगे कवर: ओडिशा सरकार
ओडिशा में चिकित्सा सुविधाओं की आमजन तक व्यापक स्तर पर पहुंच हो इसके लिए बीजेडी नेतृत्व वाली सीएम नवीन पटनायक सरकार अस्पतालों में कैशलेस सुविधा को बढ़ावा दिया है। प्रदेश सरकार ने कहा है कि अब तक राज्य के 90 प्रतिशत आबादी को कैशलेस अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके साथ ही दूसरे चरण के रूप में बीजेडी सरकार ने व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य बीमा कवरेज देने का भी कदम उठाया है।
वहीं अब ओडिशा सरकार ने अब बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना का तीसरा चरण शुरू किया है, जिसके तहत आयकर दाताओं और सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर शेष आबादी को कवर किया जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications