दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार अपने पहले कार्यकाल से ही लगातार राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा व्यवस्था की मजबूती की दिशा में काम कर रही है। केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना के मुताबिक एक दशक के भीतर शिक्षा के क्षेत्र की मजबूती के लिए दिल्ली सरकार ने जो कदम उठाए हैं, वो आम आदमी पार्टी की सरकार से पहले कभी नहीं उठाए गए।
दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने दावे के साथ कांग्रेस और भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि दिल्ली में जिस तरह की शिक्षा का इंफ्रास्ट्रक्चर आज है जिसमें गरीब से गरीब तबके से आने वाले बच्चों के लिए भी विश्वस्तरीय शिक्षा सुनिश्चित की जा सके, वो कभी नहीं था।

शिक्षा मंत्री आतिशी कांग्रेस के साथ भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक समय ऐसा था जब बच्चे सरकारी स्कूलों की टूटी-फूटी बिल्डिंग में ज़मीन पर बैठने को मजबूर थे, वहां लाइब्रेरी और लैब के नाम पर टूटे फूटे मकड़ी के जाले लगे रूम होते थे। लेकिन अब स्थिति बिल्कुल बदल चुकी है। मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार के स्कूलों में आई शिक्षा क्रांति के बाद बच्चे रंग-बिरंगे डिज़ाइनर डेस्क पर पढ़ते है। हमारे स्कूलों में वर्ल्ड क्लास लेबोरेट्रीज है।
उत्तरी पूर्वी दिल्ली के श्रीराम कॉलोनी में बनाए गए दो स्कूल का उद्घाटन के मौके से इस हफ्ते शिक्षा मंत्री ने आतिशी ने पूर्व की सरकारों की जमकर खिंचाई की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने से पहले दिल्ली सरकार के स्कूलों का जो हाल था वो किसी से छुपा नहीं था. सरकारी स्कूलों में घुसते ही टॉयलेट की बदबू आती थी, क्लास रूम में बच्चों के बैठने के लिए टेबल नहीं होती थी, पीने के लिए पानी नहीं होता था। लोग अपने बच्चों को मजबूरी में सरकारी स्कूल भेजते थे और सोचते थे कि, काश मेरे पास थोड़े पैसे होते तो मैं अपने बच्चों को सरकारी स्कूल से निकाल प्राइवेट स्कूल में पढ़ा पाता।
शिक्षा मंत्री ने आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल की पूरे देश में एकमात्र ऐसी सरकार है, जो अपने बजट का एक चौथाई हिस्सा शिक्षा पर लगाती है।
आजादी से लेकर 2015 तक इतनी सरकार आई गई, लेकिन सरकारी स्कूलों में मात्र 24000 कमरे ही बन सके। जबकि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने पिछले 9 सालों में दिल्ली सरकार के स्कूलों में क्लासरूम्स की संख्या को दोगुना कर दिया। 22,000 नये कमरे बनाये, ये अरविंद केजरीवाल की शिक्षा क्रांति है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications