पंजाब पुलिस में भर्ती की इच्छा रखने वालों के लिए प्रदेश सरकार बड़ा मौका लेकर आई है। पंजाब पुलिस में 1700 से अधिक पदों पर भर्ती का आवेदन निकला है। पंजाब पुलिस 1700 से अधिक पदों पर कॉस्टेबल की भर्ती करने जा रही है इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पुलिस विभाग की ओर से यह नोटिफिकेशन ऑनलाइन जारी किया गया है। यह भर्तियां पुलिस के जिला और सशस्त्र कैडर में की जाएंगी।
आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। ऐसे में जो भी इच्छुक उम्मीदवार हैं वो इन पदों पर आवेदन कर कते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट iur.ls/punjabpolicerecruitment2024 पर लॉगिन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 अप्रैल 2024 रात 11.55 बजे तक है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आज से ही आवेदन कर सकते हैं।

पंजाब पुलिस ने भर्ती अभियान के तहत कुल 1746 पदों पर कॉस्टेबल भर्तियां करने का फैसला लिया है। जिसमे से 970 पदों को जिला कैडर स्तर पर भरा जाएगा जबकि बाकी के 776 पदों को सशस्त्र कैडर के पद पर भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया की बात करें तो यह कंप्यूटर आधारित है। जिसके बाद शारीरिक माप परीक्षण और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
वहीं इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। जबकि अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों का 12वीं कक्षा तक मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होना जरूरी है। भूतपूर्व सैनिकों के मामले में आवश्यक न्यूनतम शैक्षिक अर्हता मैट्रकुलेशन या दसवीं है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
