उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में रोजगार सृजन के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार की ये कोशिशें रंग भी ला रही हैं। जो युवा सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने भर्तियां निकाली हैं।
UPSSSC की ओर से जूनियर सिविल इंजीनियर से लेकर एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन भर्तियों के लिए आयोग की ओर से अलग-अलग अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों पर आवेदन की तारीखें अलग-अलग हैं। भर्ती के लिए निकले आवेदन की अधिक जानकारी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर हासिल की जा सकती है और यहां पर आवेदन किया जा सकता है।

UPSSSC ने जिन पदों पर भर्ती निकाली है उसके लिए पीईटी पास होना जरूरी है। पीईटी के स्कोर के आधार पर ही अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। UPSSSC ने जूनियर इंजीनियर सिविल के पदों पर भी भारी भर्ती निकाली है, कुल 2847 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए UPSSSC की वेबसाइट पर जाकर 6 जून 2023 तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। योग्यता के आधार की बात करें तो इसके लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
UPSSSC ने एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट की भी भर्ती निकाली है। इस पद पर कुल 3446 भर्तियां निकाली गई हैं। इसके लिए बीटेक या भी बीएससी होना अनिवार्य है। इस पद पर आवेदन की अंतिम तारीख 31 मई 2014 है। वहीं सचिव ग्रेड 2 की भर्ती के लिए भी नोटिफिकेशन जारीकिया गया है। कुल 134 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 24 मई और उम्मीदवार का ग्रैजुएट होना अनिवार्य है।
वहीं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने जूनिय फूड एनालिस्ट की भर्ती निकाली है। कुल 417 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 अप्रैल है।


Click it and Unblock the Notifications