उत्तर प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए योगी सरकार कई कदम उठा रही है। प्रदेश में लोगों को आवास मुहैया कराने के लिए भी सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। अयोध्या, काशी, मथुरा में सस्ते घर का सपना देख रहे लोगों के लिए आवास विकास परिषद ने अपना खजाना खोल दिया है। इन शहरों में नई आवासीय योजनाएं विकसित की जाएंगी।
यहां विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए मंगलवार को अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में आवास विकास बोर्ड की बैठक हुई, जिसमे बजट को मंजूरी दे दी गई है। आवास आयुक्त डॉक्टर बलकार सिंह ने बताया कि इन आध्यात्मिक और सांस्कृति शहरों के विकास में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। बोर्ड की ओरसे 3402.32 करोड़ रुपए के व्यय बजट को पास कर दिया गया है।

आवास विकास परिषद की ओर से जमीनों के अधिग्रहण के लिए 1540 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। अकेले अयोध्या, काशी और मथुरा में 1200 करोड़ रुपए जमीन के अधिग्रहण में खर्च होंगे। अयोध्या में 600 करोड़, मथुरा और काशी में 300-300 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। साथ ही निर्माण और विकास पर आवास विकास 582.44 करोड़ रुपए खर्च करेगा।
आवास विकास वित्त वर्ष 2024-25 में कई आवासीय योजनाओं में भवनों और भूखंडों की बुकिंग को भी खोलने जा रहा है। वाराणसी, मथुरा-वृंदावन में भी आवासीय योजना की शुरुआत की जाएगी।
आवास विकास परिषद अयोध्या में पांच नए कुंड भी बनाने जा रहा है। यह तालाब सरयू नहर के हिस्से में बनाए जाएंगे। इसमे सरयू नदी का ही पानी आएगा। हर एक किलोमीटर के दायरे में एक कुंड को बनाया जाएगा, जहां लोग स्नान कर सकेंगे। इन तालाबों में श्रद्धालुओं के नहाने का अच्छा इंतजाम किया जाएगा। लोगों को स्नान के लिए सरयू नदी नहीं जाना पड़ेगा। तालाब के पास में ही चेंजिंग रूप, टॉयलेट सहित कई सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
