Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और बच्चों के बेहतर स्वस्थ के लिए कार्ययोजना पर काम करना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए फैसलों को देखा जाए,तो माना जा रहा है कि शिक्षा जगत में जल्द ही क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिलेगे।

राज्य के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि आगामी शिक्षण सत्र से विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास के लिए प्रदेश के स्कूलों में योग, प्राणायाम, खेल के साथ-साथ मौलिक शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा व्यवस्था में दिखाई देने वाली हर खामी को दूर किया जायेगा।
उनका कहना है कि बच्चों में छुपी प्रतिभा को सामने लाने की जिम्मेदारी परिजनों से ज्यादा शिक्षकों पर होती है क्योंकि एक उम्र के बाद उनका ज्यादा वक्त स्कूल में गुजरता है। यह समझना चाहिए कि बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं और शिक्षक कुम्हार की तरह, जो बच्चों को एक रूप व आकार देते हैं जिससे उनके बेहतर चरित्र का निर्माण हो सके। उनका कहना है कि हमारी सरकार प्रदेश के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने के लिए संकल्पित है। इसके लिए हम हमेशा नए योजनाओं के साथ कार्य कर रहे हैं। शिक्षा से राष्ट्र-प्रेम की भावना प्रबल हो तथा अपनी संस्कृति और श्रेष्ठ परंपराओं के प्रति आकर्षण बढ़े ऐसा हमारा प्रयास है।
वहीं विष्णुदेव साय सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के चुने हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों में कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए आंगनबाड़ी कम क्रेच (झूलाघर) की स्थापना की जाएगी। राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1500 झूलाघर की स्थापना करने का लक्ष्य दिया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बनाए जाने वाले झूलाघरो में काम-काजी महिलाओं के 6 माह से 6 वर्ष के बच्चों की देखभाल की जाएगी।
बच्चों में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए पोषण ट्रैकर पोर्टल के माध्यम से ही इसकी निगरानी की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री बाल सन्दर्भ योजना का लाभ अधिक से अधिक बच्चों लाभ दिलाया जाएगा। योजना के तहत गंभीर बीमारी दिल की बीमारी, मानसिक रूप से दिव्यांग, कटें-फटे होंठ वाले आदि अन्य बीमारियोंसे प्रभावित बच्चों का चिरायु टीम के माध्यम से उच्च स्तरीय ईलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाएगी। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 76 करोड़ 2 लाख 90 हजार रूपए की तृतीय किस्त सिंगल नोडल एजेंसी के खाते में आबंटित कर दी है।
यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होंगे योग और प्राणायाम, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की घोषणा
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications