उत्तर प्रदेश में निवेश को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हीरो ग्रुप ऑफ कंपनीज ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ 4000 करोड़ रुपए के निवेश का करार किया है। हीरो ग्रुप ऑफ कंपनीज की हीरो फ्यूचर एनर्जीज ने यूपी सरकार के साथ यह करार किया है। इस करार के तहत हीरो फ्यूचर हरित ऊर्जा और स्वच्छ प्रौद्योगिकी परियोजनाए स्थापित करेगी। स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच के दौरान यह करार हुआ है। जिसमे हीरो फ्यूचर ने निवेश के लिए यूपी सरकार के साथ करार किया है।
यूपी सरकार की ओर से इस निवेश की जानकारी देते हुए कहा गया है कि हीरो ग्रुप ऑफ कंपनीज की हीरो फ्यूचर एनर्जीज (एचएफई) व प्रदेश सरकार के बीच ₹4,000 करोड़ के निवेश का करार किया गया। इसके जरिए उत्तर प्रदेश में हरित ऊर्जा एवं स्वच्छ प्रौद्योगिकी परियोजनाएं लगेंगी। दावोस (स्विट्जरलैंड) में हो रहे विश्व आर्थिक मंच के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह जी तथा हीरो फ्यूचर एनर्जीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राहुल मुंजाल जी ने MoU पर हस्ताक्षर किए।

इसके साथ ही मनोज कुमार सिंह की नेस्ले ग्लोबल के अध्यक्ष पॉल बुल्के के साथ भी बैठक हुई। इस दौरान यूपी में नेस्ले ने एक प्लांट स्थापित करने पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल यूपी में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए किसानों के साथ मिलकर नेस्ले के माध्यम से सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने एचसीएल टेक्नोलॉजीस, यूनिलीवर, माइक्रोसॉफ्ट, रीन्यू आदि कंपनी के शीर्ष अधिकारियों के साथ मुलाकात की।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
