झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार अपने चार साल पूरे करने जा रही है। इस मौके पर प्रदेश सरकार युवाओं को बड़ी संख्या में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र वितरित करने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक भव्य कार्यक्रम में 29 दिसंबर को 7000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन अभ्यर्थियों ने झारखंड स्टेट स्टाफ कमिशन के जरिए परीक्षा दी है, उनके परीक्षा परिणाम को जल्द से जल्द जारी किया जाए। गौर करने वाली बात है कि इस वर्ष जेएसएससी ने कुल पांच परीक्षाओं का आयोजन कराया था।

झारखंड डिप्लोमा लेवल कंबाइंड एग्जामिनेशन के लिए 1562 पदों पर परीक्षा कराई गई थी, जबकि झारखंड म्युनिसिपल सर्विस कैडर कंबाइंड एग्जामिनेशन के लिए 914 पदों और झारखंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सर्विस के लिए 930 पदों पर परीक्षा का आयोजन कराया गया था। इन परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में हेमंत सोरेन सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
इससे पहले शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गरीबी की बड़ी वजह 20 साल की लूट है। जब प्रदेश का गठन हुआ था तो इसके पास अधिशेष वजट था, लेकिन 20 साल तक जिन लोगों ने शासन किया उन्होंने इसके संसाधनों को लूटने का काम किया। जिसकी वजह से प्रदेश की जनता गरीब और बेरोजगार हो गई। हमारी सरकार ने प्रदेश के लोगों कीआर्थिक स्थिति को बेहतर करने का काम किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने प्रदेश को कमजोर करने का काम किया, लोग रोजगार की तलाश में पलायन करने के लिए मजबूर हुए। जिसकी वजह से झारखंड बीमारू राज्य बन गया। हमारी सरकार ने प्रदेश को विकास की राह पर ले जाने का काम किया है, जोकि अनवरत जारी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications