दिल की बीमार के मरीजों के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। हृदय रोगी जोकि अपना ऑपरेशन कराना चाहते हैं उनका मुफ्त में ऑपरेशन कराया जाएगा। झारखंड सरकार और प्रशांति मेडिकल सर्विस एंड रिसर्च फाउंडेशन राजकोट की ओर से रिम्स रांची के कार्डियोलॉजी विभाग में इसको लेकर मेगा कैंप लगने जा रहा है। 28 और 29 जनवरी को राज्य के किसी भी शहर में रह रहे लोग यहां आकर अपनी स्क्रीनिंग करा सकते हैं। साथ ही ऑपरेशन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इन मरीजों का ऑपरेशन गुजरात के राजकोट में कराया जाएगा। सिविल सर्जन कार्यालय में आकर लोग इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। धनबाद के लोगों की स्क्रीनिंग की तारीख 28 जनवरी रखी गई है। धनबाद से रांची तक आने जाने की व्यवस्था प्रेदश सरकार वहन करेगी। चिन्हित मरीजों को निशुल्क रांची लाया जाएगा। यहां बीमारी की पहचान होने के बाद राजकोट में उन्हें ऑपरेशन के लिए भेजा जाएगा। सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रभानु ने बताया कि मरीजों का यहां पर ऑपरेशन, रहना और खाना सबकुछ मुफ्त होगा।

हृदय रोग मेडिकल कैंप में मरीजों को मुख्य रूप से दो वर्गों में बांटा गया है। इसमे एक वर्ग में तीन माह से लेकर 19 वर्ष तके बत्चों को रखा गया है। दूसरे वर्ग में 20 वर्ष से 65 वर्ष की उम्र के लोगों को रखा गया है। मरीजों की हर तरह की जांच रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में होगी, इसके बाद मरीजों की चिन्हित करके उन्हें गुजरात भेजा जाएगा। गौर करने वाली बात है कि धनबाद से अबतक 15 से अधिक लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। लाभार्थी को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड धारी होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उसके पास लाल, पीला या ग्रीन कार्ड होना जरूरी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications