झारखंड में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। बेटियों की शिक्षा मुहैया कराने के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने परिवार की सभी बेटियों को मुफ्त में शिक्षा मुहैया कराने का फैसला लिया है। परिवार की सभी बेटियों को अहम योजना का लाभ मिलेगा।
साथ ही प्रदेश के चौतरफा विकास के लिए बड़े कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार ने जमशेदपुर में औद्योगित टाउनशिप की मंजूरी दी है। यहां पर 500 बिस्तरों का अस्पताल बनाया जाएगा। इसके साथ ही हेमंत सोरेन की अगुवाई में कैबिनेट ने कई बड़े फैसलों पर अपनी मुहर लगाई है।

पूर्वी सिंहभूम जिले में जमशेदपुर औद्योगिक टाउनशिप का फैसला सबसे अधिक चर्चा में है। बोकारो जिले में 500 बिस्तरों वाले अस्पताल की स्थापनी को सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। यहां अस्पताल के साथ मेडिकल कॉलेज भी बनाया जाएगा।
एक परिवार में सभी लड़कियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिलेगा। सरकार पहले इस योजना का लाभ परिवार की सिर्फ 2 बेटियों को ही देती थी, लेकिन अब किशोरियों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए सरकार ने सभी को इस योजना का लाभ देने का फैसला लिया है।
कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि जमशेदपुर में औद्योगिक टाउनशिप पूर्वी सिंहभूम जिले में 15725 एकड़ जमीन पर बनेगी। इसे जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के तहत बनवाया जाएगा। यहां पर औद्योगिक नगर समिति बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है, इसमे 6 सदस्य प्रदेश सरकार के होंगे जबकि 10 सदस्य टाटा स्टील के और 10 स्थानीय प्रतिनिधि होंगे। यहां बनने वाले 500 बेट के अस्पताल के निर्माण में 688 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications