हरियाणा में पर्यावरण को बेहतर करने के लिए प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार की ओर से कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने पर्यावरण शुद्धि के लिए मुहिम की शुरुआत की है इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक बसों की शुरुआत की जा रही है। प्रदेश के 9 जिलों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों को हरियाणा सिटी बस सर्विस लिमिटेड की ओर से चलाया जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इसकी शुरुआत 29 जनवरी को दोपहर पानीपत के नए बस स्टैंड से करेंगे। इसके साथ ही यमुनानगर के लिए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा बस का उद्घाटन करेंगे। पानीपत और यमुनागर बस अड्डे पर इन बसों के संचालन की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। यहां पर इन बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं।

साथ ही बसों के रखरखाव के लिए यहां हर तरह के इंतजाम परिवहन विभाग की ओर से किए गए हैं। इन तैयारियों को लेकर परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने वयहां का दौरा किया और इसकी विस्तृत जानकारी दी।
हरियाणा परिवहन विभाग के ज्वाइंट स्टेट कंट्रोलर एसपी परमार व यमुनानगर बस अड्डे के महाप्रबंधक अशोक कौशिक ने कहा कि फिलहाल यमुनानगर और पानीपत में 5-5 बसें आएंगी। इन बसों को 29 जनवरी को सीएण मनोहर लाल खट्टर और परिवहन मंत्री मूलचंद शऱ्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये बसें ग्रीन टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं लिहाजा इनसे प्रदूषण शून्य होगा। ये बसें 45 सीटर हैं, इसकी लंबाई 12 मीटर है, सभी बसें वातानुकूलित हैं और इन बसों का किराया भी काफी कम है।
हालांकि अभी 5-5 बसों के संचालन को शुरू किया जा रहा है। लेकिन अगले कुछ दिनों में यहां 50-50 बसों का संचालन किया जाएगा। हरियाणा में कुल 375 बसें आी हैं, जिन्हें 9 जिलों में चलाया जाएगा। ये 9 शहर मुख्य रूप से पानीपत, यमुनानगर, अंबाला, पंचकुला, सोनीपत, रेवाड़ी, रोहतक और हिसार है। 115 करोड़ रुपए की लागत से इन बसों का संचालन किया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications