गुरुग्राम और फरीदाबाद में अपशिष्ट निपटान की प्रगति का आंकलन करने के लिए एक बैठक की गई। जिसमें हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को बंधवारी स्थल पर लीचेट अपशिष्ट प्रबंधन करने में विफल रहने वाली एजेंसियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही मुख्य सचिव ने फरीदाबाद में लैंडफिल में अपशिष्ट प्रबंधन और निपटान कार्यों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ दंड और जुर्माने सहित निर्णायक कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रसंस्करण या निपटान में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कौशल ने बताया कि राज्य सरकार ने बंधवारी में अतिरिक्त 15 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे के प्रसंस्करण के लिए लगभग 126 करोड़ रुपये मूल्य के ठेके दिये हैं। इस लक्ष्य को जून 2024 तक प्राप्त करने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
कौशल ने मुजेरी साइट के विकास, ट्रैमेल स्थापित करने की प्रगति और प्रतापगढ़ लैंडफिल साइट पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आयुक्त, नगर निगम, फ़रीदाबाद को मुजेरी में विकास पूरा करने और जनवरी के अंत तक ट्रामेल स्थापित करने और फरवरी 2024 के मध्य तक प्रतापगढ़ साइट पर परिचालन शुरू करने का निर्देश दिया।
बैठक में बताया गया कि गुरूग्राम और फरीदाबाद क्रमशः लगभग 1200 टीपीडी और 1000 टीपीडी ताजा कचरा उत्पन्न करते हैं। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और नगर निगम, फरीदाबाद (एमसीएफ) दोनों कचरा पृथक्करण पर नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हैं और दैनिक अनुपालन की निगरानी करते हैं।
एमसीजी ने 47% अलगाव हासिल कर लिया है और एमसीएफ 44 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिसमें सुधार के प्रयास जारी हैं। बेरी बाग, बादशाहपुर, सेक्टर -44, कार्टरपुरी और दरबारीपुर नगर निगम, गुरुग्राम ने पांच स्थानों पर विकेंद्रीकृत ताजा कचरा प्रसंस्करण शुरू किया है।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications