Haryana News: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हरियाणा की पुलिस को मार्डन बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि हरियाणा में जितने भी नए पुलिस भवन बनेंगे,उनमें स्टाफ के लिए जिम का प्रावधान और सेंट्रल एयर कूल सिस्टम होगा।

अनिल विज बुधवार को अंबाला छावनी में 4.62 करोड़ रुपए की लागत से महेशनगर थाने के नए भवन का शिलान्यास रखने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा पीएम नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है,इस संकल्प के तहत 2047 मे हमारी पुलिस कैसी होनी चाहिए, इसकी तैयारी हमें अभी से ही करनी होगी।
हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर हरियाणा पुलिस की चौकी, थाने और अन्य भवनों की मैपिंग की जाएगी। उन्होंने कहा महेशनगर थाना बने कई वर्ष हो गए हैं। अब दो एकड़ में अंबाला-जगाधरी रोड पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त महेशनगर थाना बनाया जाएगा,जिसका पुलिस के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा। इससे पूर्व भी सुभाष पार्क के पास हाउसिंग बोर्ड चौकी, बीसी बाजार में बीसी बाजार चौकी का निर्माण भी चल रहा है। अब बहुत शीघ्र ही पड़ाव थाना जीटी रोड पर हारट्रोन बिल्डिंग के निकट बनाया जाएगी।
मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह अपने शहर को उठाने एवं विकसित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री होने के नाते थाने और चौकियों का नवीनीकरण करवा रहे हैं । स्वास्थ्य विभाग की बात की जाये, तो उत्तर भारत का बेहतरीन सिविल अस्पताल, कैंसर केयर सेंटर और अन्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई है।
यह भी पढ़ें OPINION: हरियाणा सरकार महिला समृद्धि योजना के जरिए महिलाओं को बिजनेस करने के लिए कर रही आर्थिक मदद
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
