गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा ने पिछले 9 वर्षों में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। हमने शिक्षा में एक मापदंड रखा है कि 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज अवश्य होना चाहिए। किसी भी बच्चे को 10 किलोमीटर से ज्यादा दूर ना जाना पड़े इसके लिए हमने काम किया। 5 लाख बच्चों को टैबलेट दिया, जिसके माध्यम से बच्चे नवाचार से जुड़े।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में हरियाणा में सिर्फ 6-7 मेडिकल कॉलेज थे, अब 15 मेडिकल कॉलेज प्रदेश में हो गए हैं।जबकि 11 मेडिकल कॉलेज ऐसे हैं जो निर्माणाधीन हैं, इनके लिए जमीन ली जा चुकी है। आने वाले समय में 26 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। सामान्य स्कूलों को संस्कृति मॉडल स्कूलों में बदला जा रहा है। 500 स्कूलों को इसमे तब्दील किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान मित्र, वन मित्र के लिए भी हम लोगों को रोजगार मुहैया करा रहे हैं। नौकरियों में गरीब आदमी को कैसे रोजगार मिले उसकी भी हमने व्यवस्था की है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हम टॉप अचीवर में पहुंच गए हैं। एमएसएमई में हमारा तीसरा स्थान है। विश्व की 400 फॉर्च्यून कंपनी गुरुग्राम में हैं।
हमारा निवेश लगातार बढ़ रहा है। देश में खाद्य भंडार के मामले में हम देश में दूसरे स्थान पर है। पढ़ी-लिखी पंचायत के मामले में हरियाणा एकमात्र प्रदेश है। देश में खेलों में सर्वाधिक पदक हरियाणा लेकर आता है। ओलंपिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 6 करोड़ की राशि देने वाला हरियाणा एकमात्र प्रदेश है। देश में सर्वाधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन 3000 रुपए प्रति माह दी जा रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications