Haryana News: हरियाणा में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा अंबाला शहर में पानी की टैंक ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से अभी एक ही टैंक जुड़ा हुआ है। सभी तीनों टैंक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ने पर शहर के 44 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
नरवाना ब्रांच शहर से पानी न आने पर भी आपात स्थिति में 10 से 15 दिन तक शहरवासियों को पानी मिल सकेगा। जिससे गर्मी होने और बिजली की किल्लत के कारण उपभोक्ताओं को पानी की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। बिजली कट होने और नहर की सफाई होने पर नरवाना ब्रांच से पानी न मिलने पर भी इन टेंपो से शहर में सप्लाई हो सकेगी। जन स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए करीब 2 करोड़ 24 लाख की निविदा एजेंसी को जारी की है। जल्द ही प्रोजेक्ट को लेकर कार्य शुरू होगा। यहां बने तीनों टैंक में एक टैंक 1988 दूसरा टैंक 2014 और तीसरा टैंक 2018 में बना था।

शहर में उपभोक्ताओं को रोजाना करीब 54 मिलियन लीटर पानी की खपत करनी होती है। नरवाना ब्रांच पर जन स्वास्थ्य विभाग की दो मोटर लगी है। यह मोटर रोजाना 22 घंटे तक चलती है। दोनों मोटर से रोजाना 52.80 मिलियन लीटर पानी टैंक तक सप्लाई होता है। अभी नरवाना ब्रांच से शहर में डायरेक्ट सप्लाई होती है। अगर किसी कारण से निरवाना ब्रांच से पानी नहीं आता तो एक ही टाइम ट्रीटमेंट से जुड़ा होने से शहर में पानी की सप्लाई एक तिहाई हो जाती है। कई कॉलोनी में पानी भी गर्मी में पहुंचने में दिक्कत आती है। अब तीनों टैंक ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ने से शहर को पूरा पानी मिल सकेगा।
जन स्वास्थ्य विभाग के शहर में तीन वाटर टैंक है। इन वाटर टैंक में दो नए और एक पुराना है। नरवाना ब्रांच से पानी आने के बाद शहर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रीट होता है। नहर से टैंक में पानी आने के बाद ट्रीटमेंट के बाद शहर में सप्लाई होता है। मगर कई बार गर्मी में बिजली की कीमत या नहर की सफाई होने से नरवाना ब्रांच से पानी की सप्लाई बंद हो जाती है तो शहर का पानी इन टैंकों पर ही निर्भर हो जाता है। अभी एक ही टैंक के ट्रीटमेंट से जुड़े होने के कारण शहर में पानी की सप्लाई एक तिहाई तक ही होती थी। लेकिन तीनों टैंक की आपस में कनेक्टिविटी होने से यह वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ेंगे हर टैंक की क्षमता करीब 3 लाख गैलन है।
यहां बने सबसे पुराने पानी के टैंक का मरम्मत का काम भी होगा। इस पर 27.38 लाख रुपए खर्च होंगे। इस टंकी चार दिवारी बनाई जाएगी और नीचे की गंदगी को साफ किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य कार्य भी होगा। इसके लिए भी जल्द ही कार्य शुरू होगा।
अंबाला जन स्वास्थ्य विभाग के सरकारी अभियंता कर्णबीर सिंह ने बताया कि अभी एक ही पानी का टैंक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ा है। अब दो और वॉटर टैंक ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े जाएंगे। ट्रीटमेंट प्लांट लगने से पानी के टैंक को जोड़ने पर करीब 2 करोड़ 24 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके लिए एजेंसी को निविदा जारी कर दी गई है। यहां करीब डेढ़ करोड़ की मशीनरी लगेगी और सिविल वर्क भी होगा। इसके साथ ही कर जनरेटर भी लगाए जाएंगे। जल्द ही टैंक को ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ने के लिए कार्य शुरू होगा। जिससे शहर को आपात स्थिति में 10 से 15 दिनों तक पानी मिल सकेगा। मशीनरी मंगवाने के लिए कार्य शुरू हो गया है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
