Haryana News: हरियाणा के ऐतिहासिक पुरातत्व स्थल राखीगढ़ी और अग्रोहा धाम में रूचि रखने वाले लोगों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली के हरियाणा भवन में आयोजित एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ और दिल्ली से बसे चलाए जाने की शुरूआत की। कोई भी व्यक्ति निश्चित शुल्क अदा कर विशेष बस से इन ऐतिहासिक स्थलों पर जा सकता है। बस चंडीगढ़ के सेक्टर-17 बस स्टैंड व दिल्ली के अंतर्राज्यीय बस अड्डा कश्मीरी गेट से रवाना होंगी। ये बसे पूरे दिन के टूर के अंर्तगत पहले राखीगढ़ी में पुरातत्व से संबंधित संग्रहालय स्थल पर पहुंचेगी और इसके बाद अग्रोहा धाम जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी 9896981775 से प्राप्त की जा सकती है।
आपको बता दें कि भारत की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक सिंधु घाटी की सभ्यता के प्रमाण राखीगढ़ी की खुदाई के दौरान मिले है। भारतीय पुरातत्व से जुड़ा यह एक अहम स्थल है। अग्रोहा धाम भी एक ऐतिहासिक स्थल है। वहां पर भी एक भव्य संग्रहालय विकसित किया जाएगा। जो हरियाणा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक खजाने को संरक्षित तथा प्रस्तुत करने का केन्द्र होगा। राखीगढ़ी और अग्रोहा धाम का दौरा एक शैक्षिक अनुभव के समान होगा। एक सांस्कृतिक तथा ऐतिहासिक गंतव्य के रूप में अग्रोहा के महत्व को बढ़ावा देगा।

More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications