Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद जिला के सफीदों क्षेत्र में सड़कों के उद्धार के लिए 20.10 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। सरकार के इस निर्णय से हरियाणा में कनेक्टिविटी बढ़ेगी और लोगों को निर्बाध परिवहन की सुविधा मिलेगी।
सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से उत्पादन को बाजार केंद्रों, तहसील मुख्यालयों, ब्लॉक विकास मुख्यालयों, रेलवे स्टेशनों आदि तक पहुंच प्रदान करने वाली सड़कों को अन्य जिला सड़कें के रूप में जाना जाता है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सफीदों क्षेत्र के लिए गांव जामनी रिटोली से बनिया खेड़ा से तेली खेड़ा ,भुसलाना से डिडवाड़ा सड़क , लुदाना से निजामपुर सड़क, ढाढरथ से रायचंदवाला रोड़, रत्ता खेड़ा से सिंघपुरा सड़क, धारौली से गंगोली रोड़, खरकड़ा से बहादुरपुर रोड़, जींद-सफीदों रोड़ से शिल्ला खेड़ी स्कूल रोड़, सरफाबाद से जागसी रोड़, धातरथ से खरक गदियान रोड़, हाडवा से बगरू सड़क का नवीनीकरण एवं चौड़ीकरण किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि यह पहल हरियाणा सरकार की बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। निस्संदेह राज्य भर में सड़क नेटवर्क और कनेक्टिविटी में सुधार करके जनता को पर्याप्त लाभ पहुंचाएगी।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
