Haryana News: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश सरकार पिछले सवा चार साल से निरंतर सड़क तंत्र को मजबूत करने में लगी हुई है। इस दौरान 15005 किलोमीटर लम्बाई की सड़कों की मरम्मत की गई और मजबूतीकरण किया गया। प्रदेश में 1550 किलोमीटर नया सड़क नेटवर्क तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत लगभग 2500 किलोमीटर ग्रामीण सड़क का आधारभूत ढांचा बेहतर किया गया। इसी प्रकार 1360 किलोमीटर लम्बाई की सड़क का नाबार्ड के फंड से सुधारीकरण किया गया। कुल मिलाकर 20399 किलोमीटर स्टेट फंड और केंद्र सरकार द्वारा दी गई आर्थिक सहायता से एमडीआर, ओडीआर, लिंक सड़कें और स्टेट हाइवेज का बेहतरीन तरीके से सुधार किया है।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ने यह भी जानकारी दी कि करनाल, अम्बाला, पिंजौर और झज्जर समेत 12 नेशनल हाइवेज के बाईपास बनाए गए हैं। साथ ही जींद और उचाना में भी केंद्र से बाईपास की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा उठाए गए इन सकारात्मक कदमों से शहरों में यातायात का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि एक नेशनल हाइवेज पिंजौर से होकर हिमाचल प्रदेश के बद्दी में जाता है। इसमें वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण पिंजौर और कालका में जाम की समस्या बनी रहती थी। लोगों की समस्या का समाधान करते हुए पिंजौर में भी बाईपास का निर्माण किया गया है। इसका 93 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस बाईपास के उदघाटन करवाने के लिए समय देने के लिए अनुरोध किया है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि यमुनानगर शहर से पांवटा साहिब की तरफ जाने वाली सड़क पर भी वाहनों की अधिकता के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। इसके लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि इस नेशनल हाइवे पर शहर में ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए जगाधरी और यमुनानगर शहर के बाहर से एक बाईपास बनाया जाए। इसके लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से स्वीकृति मिल चुकी है।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार ने दो साल पहले हरियाणा को एमडीआर और ओडीआर सड़कों पर बने रेलवे की फाटक से मुक्ति दिलाने के लिए फाटक मुक्त हरियाणा करने की दिशा में कदम उठाया था। इसके लिए राज्य में आरओबी और आरयूबी निर्माण का खाका तैयार किया गया। अब तक 35 आरओबी बनकर तैयार हो चुके हैं। 52 आरओबी अगले छह माह में बन जाएंगे। साथ ही 43 आरओबी के निर्माण के लिए ड्राइंग एवं अन्य औपचारिकता पूरी हो गई है। जल्द ही इन पर भी काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही राज्य की सभी एमडीआर और ओडीआर सड़कें फाटक मुक्त हो जाएगी।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार द्वारा सहयोग दिए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश को दो ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे दिए गए हैं। इनमें एक डबवाली से पानीपत तक बनेगा और दूसरा हिसार से रेवाड़ी तक निर्मित किया जाएगा। इनकी डीपीआर बन चुकी है और भारतमाला के फेज-ए के तहत जल्द ही जमीन अधिगृहीत की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने यह भी जानकारी दी कि पिछले तीन वर्षों में राज्य में लगभग 350 ऐसे ब्लैक-स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। जहां पर विभिन्न सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों की जानें भी गई हैं। इन सभी ब्लैक स्पॉट्स पर काम चल रहा है। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 300 अतिरिक्त ब्लैक-स्पॉट्स को भी ठीक करने की मंजूरी दी है।
उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में नेशनल हाइवेज की सड़क पर जिस भी वाहन का एक्सीडेंट होगा। अगर उसमें कोई व्यक्ति घायल होता है या किसी की मृत्यु होती है तो उस मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर के साथ पीडब्लूडी विभाग के साथ जिओ-टैगिंग की जाएगी। इससे एक्सीडेंट संभावित क्षेत्र का पता चल जाएगा। ताकि भविष्य में उस स्थान पर आरओबी, आरयूबी बनाने अथवा कट को बंद करने की दिशा में कदम उठाया जा सके।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हिसार में जल्द ही करीब 750 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटिड रोड बनाया जाएगा। इसकी डीपीआर बन चुकी है और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ में 13.9 किलोमीटर लम्बी एलिवेटिड रेलवे लाइन की लगभग स्वीकृति मिल चुकी है। वहां पर एक आरओबी, तीन अंडरपास की भी मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद बहादुरगढ़ में चार रेलवे फाटकों से निजात मिल जाएगी। भविष्य में आसौदा में माल लोडिंग-अनलोडिंग का काम शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली-गुरुग्राम-फरुखनगर रेल लाइन का विस्तार किया जाएगा। इसे फरुखनगर से नई रेल लाइन के जरिए झज्जर-रेवाड़ी-रोहतक रेल लाइन से जोड़ा जाएगा। इसकी केंद्र सरकार से सहमति मिल चुकी है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications