Haryana News: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि एक मार्च 2024 से प्रदेश में देशी शराब को प्लास्टिक की बोतलों में बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। डिप्टी सीएम के पास आबकारी एवं कराधान विभाग का प्रभार भी है। वे रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि जीएसटी संग्रह की पिछले चार साल की 30 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस वित्त वर्ष में 16 प्रतिशत की अभी तक बढ़ोतरी हो चुकी है। जिससे 32 हजार 456 करोड़ रुपए टैक्स के रूप में प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि सरकार ने 36 हजार करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रह का लक्ष्य रखा था। पूर्ण विश्वास है कि उसको समय रहते पूरा कर लिया जाएगा।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि प्रदेश सरकार को वर्ष 2019-2020 में एक्साइज टैक्स 6361 करोड़ रुपए प्राप्त हुआ था। पिछले साल 2023 में आबकारी-वर्ष जुलाई तक 9687 करोड़ रुपए टैक्स मिला। जबकि इस बार 28 जनवरी 2024 तक ही एक्साइज टैक्स 9232 करोड़ एकत्रित हो चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि हालांकि इस आबकारी-वर्ष में 10 हजार 500 करोड़ रुपए का लक्ष्य था। परन्तु उन्हें उम्मीद है कि आबकारी वर्ष पूर्ण होने तक राज्य सरकार को लक्ष्य से कहीं ज्यादा 11 हजार 500 करोड़ का टैक्स प्राप्त हो जाएगा।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर



Click it and Unblock the Notifications