Haryana News: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि अधिकारी छोटे किसानों के लिए सहकारी फार्मिंग को बढावा देने पर कार्य करें। ताकि उन्हें प्रोत्साहन दिया जा सके। इसके अलावा साझा डेयरी के मॉडल को भी जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाए। सहकारिता मंत्री सोमवार को सहकारी, हैफेड, पैक्स, डेयरी विकास के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. वी राजा शेखर वुंडरू, एमडी सहकारी प्रसंघ, संजय जून, एमडी हैफेड जे गणेशन, आरसीएस राजेश जोगपाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारी फार्मिंग से छोटे किसान मिलकर खेती करेंगे तो उनकी लागत कम आएगी और उन्हें ज्यादा लाभ मिलेगा। इसके अलावा सहकारी प्रसंघ की आय बढ़ाने और युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने के लिए जल्द राज्य की हर हाउसिंग सोसायटी में वीटा बूथ अलॉट किए जाएंगे। यह कार्य आरडब्लूए के सहयोग से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 6 जिलों में साझा डेयरी के लिए स्थलों का चयन किया जा चुका है। इनके लिए 240 से 280 पशुओं के लिए मॉडल तैयार किए गए है। इन्हें जल्द ही शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 776 पैक्स के लिए बाईलॉज तैयार कर दिए गए है। इसके अलावा हिसार में सीएम पैक्स पोर्टल के लिए भी रजिस्टर्ड किया जा चुका है। इसके अलावा पंचकूला, चरखी दादरी व नूंह में भण्डारण केन्द्र बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। ताकि उचित दर पर भण्डारण की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य में 592 किसान समृद्धि केंद्र शुरू किए जा चुके हैं। बाकी बनाने की प्रक्रिया जारी है।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारी क्षेत्रों के लिए 6 लाख मिट्रिक टन क्षमता के गोदाम तैयार किए जा रहे है। इन पर 275 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके अलावा 19 गोदाम एआईएम की सहायता से तैयार किए जा रहे है। इसके साथ ही 7.6 करोड़ रुपए की लागत से रादौर में हल्दी प्लांट लगाया गया है। इसमें लोगों को हल्दी का ऑयल उचित दर पर मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जाटुसाना में 100 एमटी क्षमता का फ्लोर मिल का कार्य भी पूरा हो गया है। इस पर 13.50 करोड़ रुपए की लागत आई है।
मंत्री बनवारी लाल ने कहा कि रोहतक में 179.75 करोड़ रुपए की लागत से मेगाफुड पार्क बनाया जा रहा है। इसके अलावा नरवाना, मानकपुर व बावल में प्राईमरी प्रोसेसिंग सेंटर भी बनाए जा रहे है। एक्सपर्ट हाउस तथा कैथल में गेहूं के बीज का प्लांट भी लगाया जा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
