Haryana News: हरियाणा सरकार ने सरसों और गेहूं की खरीद के लिए गुरुवार को तारीखों की घोषणा कर दी है। प्रदेश में सरसों की फसल की खरीद 26 मार्च से और गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू होगी। रबी सीजन 2024 25 को लेकर सरकार ने पूरी तैयारी कर लिए जाने का दावा किया है। इस सीजन में सरसों के लिए 5650 गेहूं के लिए 2275 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण किया है।
इस बार भी फसल खरीद का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में किया जाएगा। पिछले साल फसल सीजन में फसल खरीद के लगभग 90 हजार करोड़ रुपये सीधी किसानों के खाते में डाले गए हैं। सरसों की सरकारी खरीद हैफेड और हरियाणा भंडारण निगम द्वारा की जाएगी। सरसों के लिए 106 मंडियां और खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इस बार मंडियों में 14.28 लाख टन सरसों की आवक होने की संभावना हैं। हालांकि वर्ष 2022-23 में 3.17 लाख टन तथा वर्ष 2023-24 में 6.83 लाख टन आवक हुई थी।

गेहूं की खरीद के लिए 417 मंडियां और खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 112.14 लाख टन गेहूं का उत्पादन होने की संभावना है। किसानों को गेहूं की खरीद के भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी का सामना न करना पड़े। इसके लिए 7300 करोड़ रुपए की कैश क्रेडिट लिमिट की मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है।
गेहूं की खरीद के लिए बेल की भी समुचित व्यवस्था की गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग हैफेड और हरियाणा राज्य भंडारण निगम को बेल भेजी जा चुकी है।फसल खरीद मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज डाटा के आधार पर की जाएगी। इस पोर्टल पर सरसों के लिए 4 लाख 74 हजार 768 किसानों ने 18 लाख 6 हजार 326 एकड़ भूमि पर पंजीकरण करवाया है। साथ ही गेहूं के लिए 7 लाख 82 हजार 921 किसानों ने 41 लाख 64 हजार 324 एकड़ भूमि का पंजीकरण करवाया है।
रबी सीजन 2024-25 में चना और जो की खरीद 1 अप्रैल से की जाएगी। चने की खरीद के लिए 11 तथा जौ की खरीद के लिए 25 मंडियां खरीद केंद्र बनाए गए हैं। किसानों की सुविधा के लिए हरियाणा राज्य किसी विपणन बोर्ड पंचकूला के कार्यालय में हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2600 स्थापित किया गया है।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications