Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री शहरी परिवहन, स्वास्थ्य, रेल और पर्यटन से संबंधित 9750 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज का अवसर और भी ज्यादा व्यावहारिक और विशेष है। 2013 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बने थे और देश उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देख रहा था। उस यात्रा का श्री गणेश भी नरेंद्र मोदी ने रेवाड़ी से किया था। आज वही रेवाड़ी की धरती है। जहां लोगों की अपेक्षा थी कि यहां एक एम्स खुले। इस एम्स से केवल दक्षिण हरियाणा के लोगों को ही नहीं। बल्कि राजस्थान के लोगों को भी बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहतक-महम-हांसी खंड में ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। जिससे रोहतक और हिसार क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी में सुधार होगा और रेल यात्रियों को लाभ होगा। रोहतक और हिसार के बीच यात्रा का समय अब कम हो जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 5450 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होने वाली गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखी। कुल 28.5 किलोमीटर लंबाई वाली इस परियोजना में मिलेनियम सिटी सेंटर को उद्योग विहार चरण 5 से जोड़ा जाएगा और साइबर सिटी के पास मौलसारी एवेन्यू स्टेशन पर रैपिड मेट्रो रेल गुरुग्राम के मौजूदा मेट्रो नेटवर्क से इसे मिला दिया जाएगा। द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी इसका विस्तार होगा।
पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में नवनिर्मित अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया। इस अनुभवात्मक संग्रहालय को लगभग 240 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। यह संग्रहालय 17 एकड़ में फैला है। जिसमें एक लाख वर्ग फीट से अधिक इनडोर जगह है। यह महाभारत की महाकाव्य कथा और गीता की शिक्षाओं को जीवंत करेगा। यह संग्रहालय आगंतुकों को जबरदस्त अनुभव करने के लिए संवर्धित वास्तविकता, 3D लेजर और प्रोजेक्शन मेपिंग सहित अत्याधुनिक तकनीक का भी लाभ उठाता है। कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर वह पवित्र स्थल है। जहां भगवान कृष्ण ने अर्जुन को भागवत गीता का शाश्वत ज्ञान प्रदान किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित भी किया। पीएम मोदी ने जिन रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उनमें रेवाड़ी काठुवास रेल लाइन का दोहरीकरण, काठुवास नारनौल रेल लाइन का दोहरीकरण, भिवानी डोभ भाली रेल लाइन का दोहरीकरण और मानहेरू बवानी खेड़ा रेल लाइन का धोरीकरण शामिल है। इन रेलवे लाइनों के दोहरीकरण से क्षेत्र में रेल बुनियादी ढांचे के रूप में वृद्धि होगी और यात्री रेल और मालगाड़ियों दोनों को समय पर चलने में मदद मिलेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
