Haryana News: हरियाणा में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों में खुशहाली लेकर आयी है। घर द्वार पर ही लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं व अन्य योजनाओं का लाभ मिलने से लोग खुश हैं। यात्रा के दौरान 41 लाख 64 हजार 673 लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 विकसित भारत विज़न को साकार करने का संकल्प लेकर यह दर्शाया कि हरियाणा के लोग भी विश्व में भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं।
यात्रा के दौरान सांसद, मंत्री, विधायक और अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनते हैं। उनका समाधान भी कराते हैं। यात्रा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया जाता है। लोग योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ उनका फायदा भी ले रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन है कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्व का विकसित राष्ट्र बनाना है। जिसको पूरा करने के लिए देश में 16 नवंबर 2023 से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई थी। यह यात्रा हरियाणा में 6718 ग्राम पंचायतों व शहरों के वार्डों को कवर कर चुकी है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर लोगों के सेहत की जांच की जा रही है। शिविरों में निरोगी हरियाणा के अंतर्गत 46 लाख से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और लोगों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कृषि विशेषज्ञों द्वारा वर्कशाप भी लगाई जा रही है। जिसमें किसानों को खेती करने के नए-नए टिप्स दिए गए। किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने का आह्वान किया गया। तिलहन व दलहन की खेती अपनाने की भी सलाह दी गई। इसके अलावा विशेषज्ञों ने किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की खेती को लेकर चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
इसी प्रकार यात्रा के दौरान 7 हजार से अधिक स्थानीय खिलाड़ियों को विशिष्ट व्यक्तियों के द्वारा उनके परिवारजनों व क्षेत्र के अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों के बीच सम्मानित किया जा रहा है। जिससे स्पोर्ट्स हब हरियाणा की उभरती खेल प्रतिभाओं में एक नयी ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा सही मायनों में प्रदेश के हर गली-मोहल्ले तक पहुँचने में कामयाब रही है। प्रदेश की जनता ने योजनाओं का भरपूर लाभ भी उठाया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
