Haryana News: हरियाणा के स्वास्थ्य, परिवार एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य के प्रत्येक शहर में पंचकर्मा सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, टूरिज्म स्थलों में भी टूरिज्म वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। आयुष मंत्री अनिल विज ने यह बात आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित एक समीक्षा बैठक में कही।
आयुष मंत्री विज ने बताया कि 5500 आयुष योग सहायकों की भर्ती की जाएगी। उन्हें शहरी क्षेत्र के प्रतिष्ठित पार्कों, धर्मशालाओं एवं सामुदायिक केन्द्रों में योग प्रशिक्षण का दायित्व सौपा जाएगा। ऐेसे ही आयुष योग निरीक्षक और कोच की पूर्व मंजूरशुदा पदों पर एचकेआरएन से भर्ती की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए कि आयुष विभाग में जितने भी रिक्त पद है। उन्हें तत्काल भर्ती किया जाए।

मंत्री विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के सभी गांवों में योग सहायक नियुक्त किए जाए। ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में भी योग को पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाए। ताकि लोगों को योग के लाभों के संबंध में जागरूक किया जा सके।
उन्होंने जिला व राज्य स्तर पर आयुष योग सहायकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को संचालित करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि योग सहायकों के लिए एक साफटवेयर बनाया जाए। ताकि उनकी उपस्थिति का पता चल सके। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक योगशाला को चिन्हित कर उनको अच्छा बनाया जाए। बैठक में विज को अवगत कराया गया कि प्रथम चरण में 1121 व्यायामशालाएं बन रही है। उसमें 656 योगशालाएं आयुष विभाग को सौंप दी गई हैं। योगशालाओं व चौपालों में 892 योग सहायक नियुक्त हो चुके हैं। अब अगले चरण में 1353 नई योगशालाओं का स्थान चिन्हित कर लिया गया है।
आयुष मंत्री अनिल विज ने बताया कि योग मैडीटेशन रिसर्च आधारित सेंटर को श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र में शुरू किया जाए। ताकि इस क्षेत्र में रिसर्च को बढाया जा सके। आयुर्वेदिक फार्मेसी को श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय को चलाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में आयुर्वेंद सहित आयुष की पांचों चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से इनडोर व आउटडोर चिकित्सा आरंभ करने के निर्देश भी मंत्री विज ने अधिकारियों को दिए। इसके अलावा विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसी भी सरकारी कार्यक्रम जैसे अनिमिया इत्यादि में आयुर्वेदिक की दवाई और मैडीसीन का प्रयोग पायलट आधार पर करें। ताकि आयुर्वेद को भी बढावा दिया जा सके।
मंत्री विज ने हिसार के मययड में बनाए जा रहे आयुर्वेदिक अस्पताल, नूह के आकेडा में बनाए जा रहे यूनानी अस्पताल तथा अंबाला में बनाए जा रहे होम्योपैथिक कालेज के निर्माण कार्य की समीक्षा की और इनके कार्यों को शीध्र पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयुष विभाग की टूटी-फूटी डिस्पैसरियों को पुनः नए एक जैसे डिजाईन के साथ बनाया जाए। इस संबंध में एक योजना बनाकर सरकार को भेजी जाए।
आयुष मंत्री ने स्टेट मैडीसन प्लांट बोर्ड के संबंध में विचार-विमर्श करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ करें। जिन औषधिय पौध की आवश्यकता है। उनके बारे में प्रशिक्षण करवाया जाएगा। ताकि किसान आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आयुष विभाग की स्वयं की ड्रग टेस्टिंग लैबोरेटरी स्थापित की जाए। आयुष औषधालयों में आयुर्वेदिक दवाईयों की खरीद के लिए डब्ल्यूएचओ-जीएमपी मापदंड अपनाने के निर्देश दिए।
बैठक में मंत्री विज को अवगत कराया गया कि हरियाणा योग आयोग ने प्रदेश के लिए योग नीति प्रस्तावित की है। हरियाणा में एक फरवरी से 20 फरवरी तक सूर्य नमस्कार अभियान चलाया जा रहा है। इसमें विशेष सहयोग देने वाले आयुष योग सहायक और अन्य विभाग के कर्मियों, शिक्षण संस्थाओं की भागीदारी का आंकलन करके उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में यह भी बताया गया कि विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग राज्य के युवाओं को विदेशी भाषा प्रशिक्षण एवं विदेश में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति को लेकर कार्य कर रहा है। ताकि हमारे राज्य के युवा विदेशोें में लोगों को योग सिखा सकें। वे अपना रोजगार प्राप्त कर सकें। इस संबंध में जापान के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्ताव रखा है। जिस पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी इत्यादि देशों में ऐसे युवाओं की नियुक्ति के संबंध में मंथन भी किया जा रहा हैं।
बैठक में स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं आयुष विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी अनुपमा, आयुष विभाग के महानिदेशक डॉ. अंशज सिंह, हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

Independence Day sales: शॉपिंग से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, होगी भारी बचत



Click it and Unblock the Notifications